निजामाबाद

निजामाबाद में अधिकारियों की मनमानी से बढ़ते जमीनी विवाद

 

निजामाबाद

निजामाबाद तहसील के मोहतसिम पुत्र अब्दुल कलाम ग्राम दाऊदपुर परगना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ ने लेखापाल पर आरोप लगाया कि गाटा सं0 61 प्रार्थी की भूमिधरी है। तथा गाटा सं0 60 राजस्व अभिलेख में खोर के खाते में अकित है बन्दो बस्ती से लेकर वर्तमान नक्से में गाटा सं0 60 व 61 अलग है। गाटा सं0 60 बशकल खोर है। व गाटा सं0 60 में कोई रास्ता नही है। गाटा 61 को गाटा सं055 के पश्चिम सिरे से जो होकर गाटा सं0 55 के दक्षिणी सिरे पर खत्म हो जाती है। तथा गाटा सं0 60 गाटा सं0 61 के पूर्वी सिरे से होते हुए उत्तरी सिरे पर खत्म होती है। इस प्रकार गाटा सं0 60 व 61 अलग-अलग है किन्तु हल्का लेखपाल के साजिश के कारण ड्रोन से बने नक्शे में गाटा सं0 60 को गाटा सं0 61 में अलग गाटे के रूप में दर्शित कर दिया गया है।

ज्ञापन

बन्दो बस्ती व पडताली नक्शे में नक्शे के हिसाब से उत्तर से दक्षिण तक नापने पर  रकबा पुरा होता है। तथा ड्रोने में बने नक्से के कारण  रकबा जो आकर पत्र 45 के 172 कड़ी के स्थान पर केवल 86 कड़ी करके जबरदस्ती हल्का लेखपाल व गाँव के कुछ लोग साजिश के कारण प्रार्थी के खतौनी में दबरदस्ती नया रास्ता बनवाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसमे कुछ मिट्टी गुण्डई के बल पर पाटी गयी है। पाटने वाले लोगो के कुछ लोग अपराधिक किस्म के व्यक्ति है। जो मना करने पर आमादा फौजदारी होकर गाली गलौज व मारपीट पर उतारू  व जान से मारने की धमकी देने लगतें हैं  जिसमें मुश्तफीक उर्फ अल्ताब, जमाल नासिर, अब्दुल खालिद, मुजमुल, आदि है। जिसके कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गयी है। विपक्षी ने SDM से गुहार लगाया कि  स्वयं SDM महोदय अभिलेखों का परिक्षण करके तथा ड्रोन से बने नक्शे की फर्जीवाड़े की जाँच कर दाषियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाए  और  जमीन में जबरन पाटी गयी मिट्टी हटवाई जाए ।

Read more

प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश ने महर्षि दत्तात्रेय एवं दुर्वासा ऋषि धाम का दर्शन कर किया वृक्षारोपण

निरीक्षण

कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे विकासखंड अधिकारी मिर्जापुर राजन राय

वृक्षारोपण

मिर्जापुर ब्लाक में प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश दुर्गा शंकर मिश्र के द्वारा जनपद आजमगढ के महर्षि दत्तात्रेय धाम पर निरीक्षण किया गया। टौस एवं कुवंर नदी के संगम तट के कुंड में विराजमान प्रसिद्ध मछलियों को लाई एवं बिस्किट खिलाया । इसके पश्चात मिश्र द्वारा मंदिर परिसर में आम एवं पीपल के वृक्षों का पौधारोपण किया गया।
तत्पश्चात मझुई एवं टोंस नदी के संगम पर स्थित प्राचीन दुर्वासा ऋषि धाम में दर्शन पूजन एवं मंदिर परिसर का निरीक्षण भी किया।
मिर्जापुर
कार्यक्रम में विकासखंड मिर्जापुर के विकास अधिकारी राजन राय,सहायक विकास अधिकारी पंचायत राम मिलन, सचिव ,सफाई कर्मचारी ब्लॉक अध्यक्ष अनिल यादव,जे ई एवं विकासखंड मिर्जापुर के कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

Read more

पर्यावरण

पर्यावरण दिवस पर प्रयास संगठन ने किया वृक्षारोपण

पर्यावरण

आजमगढ़। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रयास सामाजिक संगठन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर नगर हरबंशपुर के पास पौधरोपण ट्री गार्ड लगाकर किया गया। इस दौरान नगरवासियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया।
प्रयास के सचिव इंजी सुनील यादव ने पर्यावरण और जीव-जंतुओं की परस्पर निर्भरता पर जागरूक किया और कहा कि जब तक मानव प्रकृति के साथ सामंजस्य नहीं बिठाएगा, तब तक स्थायी विकास संभव नहीं है। प्रकृति के साथ हो रही अत्यधिक छेड़छाड़ और उसके दुष्परिणामों पर चिंता जताते हुए लोगों से पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने की अपील की।
इस दौरान इस अवसर पर राणा बलबीर सिंह, बृजेश राय, राजू सिंह, ओमनारायण, शिव प्रसाद पाठक, ईजी. अमित, राजीव शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

Read more

परचम

वेदांता इंटरनेशनल स्कूल आजमगढ़ के छात्र हर्ष सिंह ने जेईई एडवांस्ड में लहराया परचम

parcham

आज़मगढ़ जनपद के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान वेदांता इंटरनेशनल स्कूल आजमगढ़ के मेधावी छात्र हर्ष सिंह ने जेईई एडवांस्ड जैसी देश की सर्वोच्च इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और जनपद का नाम गर्व से ऊँचा किया है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय प्रांगण में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से मैनेजिंग डायरेक्टर शिव गोविंद सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने हर्ष को सम्मानित करते हुए कहा – हर्ष एक मेहनती और अनुशासित छात्र है, जो सदैव अपने शिक्षकों के निर्देशों का पालन करते रहते है। उनकी यह उपलब्धि उनके आत्मविश्वास, नियमित अध्ययन और पारिवारिक सहयोग का प्रतिफल है।

परचम

हर्ष सिंह मूल रूप से ग्राम भरौली, पोस्ट हुसैपुर महाराजगंज, जनपद आज़मगढ़ के निवासी हैं। हर्ष ने इससे पूर्व 12वीं परीक्षा में आज़मगढ़ जिले में छठा स्थान प्राप्त किया था। इसके अतिरिक्त, वे कक्षा 10वीं में भी ज़िला टॉपर रह चुके हैं, जो उनकी निरंतर शैक्षिक उत्कृष्टता का प्रमाण है।

परचम

हर्ष की इस सफलता पर उन्होंने कहा — आज मैं जिस मुक़ाम पर हूँ, उसका पूर्ण श्रेय मेरे माता-पिता और वेदांता विद्यालय परिवार को जाता है। मेरे शिक्षकों ने हर विषय को पूरी गहराई से समझाया, मुझे समय दिया और निरंतर प्रोत्साहित किया। विद्यालय का वातावरण और मार्गदर्शन मेरे लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है। हर्ष के पिता श्री अजय कुमार सिंह कंपोज़िट विद्यालय, भीमापुर (ब्लॉक – कोइलसा) में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपने विचार साझा करते हुए कहा — जब मैंने हर्ष का दाख़िला वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में कराया, तब केवल एक विश्वास था — यहाँ की श्रेष्ठ शिक्षा व्यवस्था और सकारात्मक वातावरण। आज हर्ष की सफलता यह प्रमाणित करती है कि वेदांता विद्यालय परिवार अपने छात्रों को संपूर्ण सहयोग और दिशा प्रदान करता है। कार्यक्रम के अंत में मैनेजिंग डायरेक्टर शिव गोविंद सिंह ने पुनः हर्ष की सराहना करते हुए कहा — हर्ष न केवल एक प्रतिभाशाली, बल्कि आज्ञाकारी और केंद्रित छात्र रहा है। उसके माता-पिता का समर्पण और विद्यालय परिवार की शिक्षण पद्धति ने मिलकर यह सफलता सुनिश्चित की है। हम सदैव मानते हैं कि हमारे पालकगण विद्यालय के सच्चे भागीदार हैं, और आज इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हमारे सामने है। इस अवसर पर शिवाजी सिंह, अहमद एजाज़, अभय सिंह, स्नेहा सिंह विद्यावती, बृजेश सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे। वेदांता इंटरनेशनल स्कूल, बनकट एक बार फिर यह सिद्ध करता है कि समर्पित शिक्षक, प्रेरणादायक माहौल और पारिवारिक सहयोग से छात्र किसी भी ऊँचाई तक पहुँच सकते हैं।

Read more

वृक्षारोपण

भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद में पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण

“एक वृक्ष 10 पुत्र के बराबर” जैसे पुत्र के बिना उत्तरा अधिकारी नहीं उसी तरह वृक्ष के बिना पर्यावरण सही नहीं हो सकता  … अमरजीत यादव

वृक्षारोपण

दिन गुरुवार को भगत सिंह खेल अकादमी निजामाबाद के प्रांगण में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भगत सिंह खेल अकादमी संचालक राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ स्वस्थ को सही रखने के लिए स्वच्छ पर्यावरण का होना बहुत ही जरूरी है | अमरजीत यादव ने कहा कि आज के दिन सभी लोगों को एक पौधा लगाकर और उसकी देख भाल कर उसे सुरक्षित करना चाहिए समाज के हर लोगों से अपील है कि एक ही साथ 100 पेड लगाना जरूरी नहीं है एक ही पौधा लगाएं और उसके रख रखाव की जिम्मेदारी लेकर उसे सुरक्षित रखना जरूरी है क्योंकि अक्सर देखा जाता है कि फोटो और सेल्फी के चक्कर में लोग पौधा तो लगाते हैं पर उसकी सुरक्षा नहीं हो पाती इसलिए पौधा लगाकर उसे सुरक्षित रखना जरूरी है हमारे देश में सरकारी योजनाओं के तहत हर साल करोड़ों अरबों रुपए का खेल होता है |
वृक्षारोपण
वृक्षारोपण के नाम पर लेकिन उसमें से एक भी पौधा नहीं लगता यह देश की जनता के साथ देश की अर्थव्यवस्था के साथ तथा पर्यावरण के साथ धोखा है |
वृक्षारोपण
इसलिए सभी लोग एक एक पौधा लगाकर उसे सुरक्षित कर पर्यावरण को स्वच्छ व सुरक्षित रखने में अपना योगदान सुनिश्चित करें इस अवसर पर हंसराज यादव चन्द्र देव यादव सन्तोष डॉ आदित्य सिंह रामप्रवेश मिथिलेश चन्द्रशेखर आर्यन तथा एकेडमी के सभी खिलाड़ी उपस्थित रहे ।

वृक्षारोपण

Read more

dharna

अंबेडकर पार्क मे न हो कोई और मंच का निर्माण- डॉ बलिराम

dharna

आजमगढ़ में शासन के निर्देश पर जिले में 3 पार्क में 15 जून से 21 जून तक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग सप्ताह का कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। इसे लेकर नगर पालिका द्वारा कलेक्ट्रेट क्षेत्र स्थित अंबेडकर पार्क में योगा मंच का निर्माण किया जा रहा है। मंच दक्षिणी तरफ छोटे गेट के पास हो रहा है। जानकारी होने पर बसपा के नेता और कार्यकर्ता विरोध किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे को मिट्टी गिराकर भरने का काम शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही एसडीएम सदर नरेंद्र गंगवार, सीओ सिटी गौरव शर्मा और ईओ नगरपालिका विवेक त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गया। पुलिस और प्रशासन के पहुंचने पर कार्यकर्ता डा. बलिराम के नेतृत्व में धरने पर बैठ गए। समाचार लिखे जाने तक बसपा कार्यकर्ता धरने पर बैठे हैं और मौके पर पुलिस बल तैनात है। पूर्व सांसद डा. बलिराम ने बताया कि उन्हें मंच बनाए जाने की सूचना सोमवार की रात को ही मिल गई थी। उन्होंने इसके लिए डीएम को फोन किया था।
vaidy
मंगलवार को जब वह डीएम को ज्ञापन देने के लिए पहुंचे तो डीएम ने उन्हें आफिस से बाहर निकलने को बोला। पूर्व सांसद ने कहा हमारी मांग है कि पार्क को जैसे हैं वैसे ही रहने दिया जाए। नगरपालिका ईओ विवेक त्रिपाठी ने बताया कि शासन की तरफ से नगरपालिका क्षेत्र के तीन पार्कों में योगा मंच के निर्माण का निर्देश मिला है। जिसके क्रम में इसका निर्माण कराया जा रहा है। जो लोग विरोध कर रहे हैं उनसे वार्ता की जा रही है। कार्य जारी है। इस संबंध में डीएम रविंद्र कुमार ने कहा कि शासन के निर्देश पर इस कार्य को कराया जा रहा है। यह एक अस्थाई निर्माण है। हमको राजनीति से दूर रखिए। हम शासन के निर्देशों का पालन कर रहे हैं। ईओ ने बताया कि यह अस्थाई निर्माण है और मंच का आकार अब छोटा कर दिया गया है।

Read more

कोर्ट चला गांव की ओर

आजमगढ़ के जिला जज जयप्रकाश पांडेय के निर्देशन में गांव में लगेगा कोर्ट आजमगढ़ में ग्रामीणों के मुकदमों को निपटाने …

Read more

प्रियंका मौर्या

जन सुनवाई में सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो पर राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने तोड़ी चुप्पी

प्रियंका मौर्या

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने बुधवार को आजमगढ़ में जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑडियो को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी। इस ऑडियो में कथित तौर पर उनके पति और पत्रकार संगठन के पदाधिकारी होने का दावा करने वाले पुनीत पाठक की बातचीत शामिल है। डॉ. मौर्या ने इसे ओछी राजनीति करार देते हुए कहा कि जो लोग इस मामले को तूल दे रहे हैं, वे संभल जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें इस मामले में शामिल लोगों और उनके पीछे की सियासत की पूरी जानकारी है। डॉ. मौर्या ने कहा, “जो व्यक्ति इस तरह की राजनीति कर रहा है और उसके आका जो इसके जरिए सियासत करवा रहे हैं, वे समझ लें कि हम विचलित होने वाले नहीं हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि पुनीत पाठक ने बार-बार उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई ठोस काम नहीं बताया। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि पुनीत पाठक के दावों में सच्चाई थी, तो वे उनके कार्यक्रम में क्यों नहीं आए। उनको कार्यक्रम मे अना चाहिए था ताकि दूध का दूध पानी  का पानी  हो गया होता है | 

जनसुनवाई

पुलिस लाइन सभागार में आयोजित जन सुनवाई में डॉ. मौर्या ने कुल 30 प्रकरणों पर सुनवाई की, जिनमें घरेलू हिंसा, छेड़खानी, जमीनी विवाद, गुमशुदगी और साइबर क्राइम से संबंधित मामले शामिल थे। इनमें से 12 प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया गया। उन्होंने पीड़ित महिलाओं को आश्वस्त किया कि वे डरें नहीं, क्योंकि राज्य महिला आयोग उनके साथ है। उन्होंने महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनने की सलाह दी।
जन सुनवाई में सखी वन स्टॉप सेंटर में 10 दिनों से रह रही एक मानसिक रूप से अस्वस्थ अज्ञात महिला/बालिका को भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सदर, उप जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड और वन स्टॉप सेंटर के कर्मी उपस्थित रहे। डॉ. मौर्या ने कहा कि वे आजमगढ़ में महिलाओं के विकास और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं और इस तरह की सियासत उन्हें उनके मिशन से नहीं डिगा सकती।

जनसुनवाई

Read more

रामकेश

मैं कोई फरिश्ता नहीं…दुश्मन को कलेजे से लगाकर तो देखो

मैं कोई फरिश्ता नहीं……….

दुश्मन को कलेजे से लगाकर तो देखो,
इंसानियत की दौलत बचाकर तो देखो।
रुसवा करके किसी को मिला ही क्या है,
नफरत की दीवार गिराकर तो देखो।

जब भी मुँह खोलो तुम सच ही बोलो,
खुद को दानेदार बनाकर तो देखो।
साँसें टूटेंगी, छूटेगी वो चाँद की मड़ई,
सच्चाई के तराजू पे चढ़कर तो देखो।

महंगे लिबास नंगा होने से बचा नहीं सकते,
अपने वचन पे क़ायम रहकर तो देखो।
खेल मत खेलो कोई नुकसान पहुँचाने का,
किसी की साँसें तू बढ़ाकर तो देखो।

ये अजीब दुनिया है, एक खेल का मैदान,
अगर इसे जीत न सको, हारकर तो देखो।
मैं अपने वक़्त का कोई फरिश्ता नहीं,
मेरी आँखों को आईंना बनाकर तो देखो।

 

रामकेश
गीतकार : रामकेश एम. यादव, मुंबई

Read more

समर कैंप

वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में समर कैंप का भव्य समापन समारोह संपन्न

समर कैंप

मिड माइंड एक्टिव रहा मुख्य आकर्षण का केन्द्र

दिनांक 29 मई 2025 को वेदांता इंटरनेशनल स्कूल, बनकट (आजमगढ़) में ग्रीष्मकालीन समर कैंप का भव्य समापन समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. प्रियंका मौर्य, सदस्य – राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश एवं विशिष्ट अतिथि श्री ध्रुव त्रिपाठी (डी.पी.ओ) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समर कैंप

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का स्वागत विद्यालय के बच्चों द्वारा पारंपरिक तरीके से तिलक व आरती कर किया गया, जिसके बाद बच्चों द्वारा परेड के माध्यम से भव्य स्वागत करते हुए कार्यक्रम स्थल तक ले जाया गया। इस आकर्षक परेड की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए डॉ. प्रियंका मौर्य ने कहा कि, “बच्चों द्वारा किया गया यह स्वागत अत्यंत सराहनीय है। जिस अनुशासन और उत्साह के साथ परेड प्रस्तुत की गई, वह प्रशंसनीय है।”

समर कैंप

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजन-अर्चना से हुई तत्पश्चात डॉ प्रियंका मौर्या मुख्य अतिथि, ध्रुव त्रिपाठी डीपीओ विशिष्ट अतिथि, विद्यालय के प्रबंध निदेशक शिव गोविंद सिंह तथा गार्जियन ऑफ वेदांता अरविंद कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। समर कैंप के समापन समारोह में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिनमें रिंग डांस, माइंड गेम्स, अबैकस, कराटे तथा अन्य शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां शामिल रहीं जिसमें मिड माइंड ब्रेन एक्टिव क्रिया के द्वारा विदित सिंह व रुद्रांश गौंड द्वारा आंख बंद कर कलर का पहचान करना मुख्य आकर्षण रहा जिसको अभिषेक जायसवाल द्वारा समर कैंप में ट्रेंड किया गया।

समर कैम्प

मुख्य अतिथि डॉ. प्रियंका मौर्य ने सभी बच्चों को अच्छा प्रदर्शन करने पर सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया तथा अभिषेक जायसवाल ट्रेनर अबैकस व मिड माइंड एक्टिव को भी मुख्य अतिथि सम्मानित किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा, “वेदांता इंटरनेशनल स्कूल आइकॉनिक स्कूल ऑफ आजमगढ़ का प्रतीक बन चुका है। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि पहले छुट्टियों में हम नानी के घर जाया करते थे, लेकिन आज के समय में समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हो गया है। बच्चों की प्रस्तुतियों से यह स्पष्ट होता है कि बीते 6-7 दिनों में उन्होंने बहुत कुछ सीखा है, जिसका श्रेय उनके शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार को जाता है। मैं वेदांता परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।”

समर कैम्प

विद्यालय के प्रबंध निदेशक शिव गोविंद सिंह ने कहा, “बच्चों द्वारा आंखें बंद कर रंगों की पहचान करना, अबैकस जैसी जटिल विधा को आत्मसात करना, यह दर्शाता है कि हमारे समर कैंप की गतिविधियां कितनी प्रभावशाली रही हैं। हमारा एकमात्र उद्देश्य है कि बच्चों को सर्वोत्तम शिक्षा और अनुकूल वातावरण प्रदान किया जाए, जिससे वे समाज में अपनी एक अलग पहचान बना सकें।” इस समर कैंप के दौरान बच्चों ने आर्ट एंड क्राफ्ट, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, कराटे, जुम्बा डांस, रिंग डांस, म्यूजिक क्लासेस, को-ऑर्डिनेशन व टीम वर्क, रस्साकशी, वाटर पार्क जैसी कई गतिविधियों के माध्यम से सीखने के नए अनुभव प्राप्त किए, जो उन्हें एक बेहतर इंसान बनने की दिशा में अग्रसर करेंगे। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को बुके, अंगवस्त्रम व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गार्जियन ऑफ वेदांता अरविंद कुमार सिंह, शिवाजी सिंह, अहमद अजाज, सुप्रिया राय, रजनीश यादव, बटेश्वर गिरी, कुमकुम दुबे, आरती सिंह, नीलम चौहान, अनीता सिंह, स्नेहा सिंह, आराधना गौंड सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Read more