Breaking News : आजमगढ़ जनपद की सरायमीर पुलिस ने अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 05 जनवरी 2026 को उप निरीक्षक धीरज कुमार अपने हमराह पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र अंतर्गत बस्ती नहर पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग तथा वांछित अभियुक्तों की तलाश में मामूर थे। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि एक संदिग्ध व्यक्ति कमालपुर मोड़ के पास खड़ा होकर किसी का इंतजार कर रहा है और उसके पास अवैध हथियार हो सकता है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम मुखबिर के साथ तत्काल कमालपुर मोड़ की ओर रवाना हुई। मौके पर पहुंचने से पहले ही पुलिस ने बताए गए हुलिए के आधार पर एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान उसके पास से 01 अदद अवैध तमंचा (.315 बोर) तथा 01 अदद जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अरमान पुत्र लल्लन उर्फ बरकत, निवासी ग्राम कमालपुर, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया है।
सरायमीर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शस्त्र रखने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा ।