BREAKING NEWS : फर्जी सरकारी लोगो लगी गाड़ियों से खुलेआम चलता रहा खेल, शिकायत पर पीड़ित से मारपीट का आरोप
BREAKING NEWS : आजमगढ़ जनपद में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर चल रहे एक संगठित गिरोह को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। थाना मुबारकपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोहरा निवासी सउद पुत्र इफ्तेखार उर्फ शब्बू ने आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ लोग वर्षों से फर्जी तरीके से सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये की अवैध वसूली कर रहे हैं । पीड़ित का आरोप है कि गिरोह के सदस्य फर्जी ज्वाइनिंग लेटर, फर्जी पहचान पत्र तथा वाहनों पर उत्तर प्रदेश सरकार का लोगो लगाकर खुद को प्रभावशाली दिखाते हैं और बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी का लालच देकर ठगते हैं। बताया गया कि इस गिरोह का सरगना कई वर्षों से खुलेआम सक्रिय है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई
पीड़ित के अनुसार, इस पूरे फर्जीवाड़े की सूचना उसने पहले ही चौकी प्रभारी लोहरा को फोन व व्हाट्सएप के माध्यम से दी थी, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि शिकायत को गंभीरता से लेने के बजाय मामले को नजरअंदाज कर दिया गया।
शिकायत की तो हुई मारपीट
पीड़ित ने बताया कि 24 दिसंबर 2025 को जब वह खेत से लौट रहा था, तभी आरोपियों ने पहले से घात लगाकर उसके साथ मारपीट की। इस संबंध में 27 दिसंबर 2025 को उसने चौकी प्रभारी लोहरा को लिखित शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय कथित तौर पर उसे “ऊपर से सिस्टम का दबाव” होने की बात कहकर टाल दिया गया।
उल्टा पीड़ित पर ही दर्ज हुआ मुकदमा
आरोप है कि जब पीड़ित ने आरोपियों को पैसे देने से साफ इनकार कर दिया, तो 29 दिसंबर 2025 को विपक्षियों की तहरीर पर पीड़ित और उसके परिवार के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इससे पीड़ित परिवार में भय और आक्रोश का माहौल है।
डीआईजी से न्याय की गुहार
पीड़ित सउद ने पूरे मामले को लेकर पुलिस उप महानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र को लिखित शिकायत देकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि यदि समय रहते गिरोह पर कार्रवाई नहीं की गई तो कई और बेरोजगार युवा इस ठगी का शिकार हो सकते हैं । अब देखना यह होगा कि उच्च अधिकारियों द्वारा इस गंभीर मामले में क्या संज्ञान लिया जाता है और क्या पीड़ित को न्याय मिल पाता है या नहीं। READMORE……
Breaking News : अवैध तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, सरायमीर पुलिस की कार्रवाई
Good news
Dalal jyada ho gaye hain