BREAKING NEWS : अमर शहीदों व गरीबों को बिजली राहत देने की मांग, राष्ट्रीय समाजसेवी अरुण और कुलदीप कौर ने सौंपा ज्ञापन

BREAKING NEWS : शहीदों के परिजनों को निशुल्क बिजली, बुजुर्ग सैनिकों व गरीब उपभोक्ताओं को भारी छूट की उठाई मांग

 

 

अमर जवान शहीदों के सम्मान और गरीब व असहाय बिजली उपभोक्ताओं को राहत दिलाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय समाजसेवी अरुण और कुलदीप कौर ने संबंधित अधिकारियों को एक मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से भारत सरकार से अपील की गई कि देशभर में अमर शहीदों के परिवारों को निशुल्क बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए । ज्ञापन में मांग की गई कि 60 वर्ष से अधिक आयु के केंद्रीय भूतपूर्व सैनिकों को सालाना ₹50,000 तक बिजली बिल में पूर्ण छूट दी जाए। साथ ही गरीब व असहाय परिवारों को बिजली बिल में 50 प्रतिशत की स्थायी छूट संपूर्ण भारतवर्ष में लागू की जाए।

breaking news

दिव्यांग, विधवा व गंभीर रोगियों को भी राहत की मांग

राष्ट्रीय समाजसेवी अरुण और कुलदीप कौर ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि दिव्यांग, विधवा, वृद्ध एवं गंभीर बीमारियों से ग्रस्त गरीब उपभोक्ता, जो बिजली बिल चुकाने में असमर्थ हैं, उन्हें राज्य व केंद्र के विद्युत विभागों द्वारा पूरी तरह निशुल्क बिजली प्रदान की जाए । योजना का नाम तय करने की मांग ज्ञापन में प्रस्ताव रखा गया कि इस जनकल्याणकारी योजना को “विद्युत ज्योति अमर शहीद निशुल्क योजना” के नाम से लागू किया जाए। वहीं गरीब उपभोक्ताओं के लिए “विद्युत ज्योति अमर शहीद ज्योति निर्धन योजना” के अंतर्गत 50 प्रतिशत वार्षिक बिजली बिल छूट सुनिश्चित की जाए।

प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्रियों से हस्तक्षेप की अपील

राष्ट्रीय समाजसेवी अरुण और कुलदीप कौर ने माननीय प्रधानमंत्री, सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय विद्युत विभाग एवं राज्य ऊर्जा विभागों से मांग की कि इस योजना को देशभर में एक समान लागू किया जाए, ताकि शहीदों के परिवारों को सम्मान और गरीबों को राहत मिल सके । Readmore……

Azamgarh News : जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र को लेकर नगर पालिका सक्रिय, जल्द होगा समाधान

UP POLICE

1 thought on “BREAKING NEWS : अमर शहीदों व गरीबों को बिजली राहत देने की मांग, राष्ट्रीय समाजसेवी अरुण और कुलदीप कौर ने सौंपा ज्ञापन”

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now