भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के मऊ आगमन पर हुआ ऐतिहासिक स्वागत

मऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय पंकज चौधरी जी का मऊ जनपद के विभिन्न स्थानों पर आगमन पर भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश सरकार के माननीय मंत्री श्री ए०के० शर्मा जी एवं श्री दारा चौहान जी भी उपस्थित रहे।

पंकज चौधरी
पंकज चौधरी

जनपद में प्रवेश करते ही पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला और “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों से वातावरण गूंज उठा।

माननीय पंकज चौधरी जी ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पार्टी संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

माननीय मंत्रीगण श्री ए०के० शर्मा जी एवं श्री दारा चौहान जी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार विकास, सुशासन और जनसेवा के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

आज़मगढ़ ज़मीन विवाद में जबरन टॉवर निर्माण का आरोप

जेल में बंद पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर की तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now