नहरों की सफाई बनी भ्रष्टाचार की कमाई

नहरों की सही सफाई और पानी न आने से किसान परेशान 

kisan

 

आजमगढ़ जय किसान आंदोलन द्वारा सरायमीर नंदाव मोड़ पर राजनेत यादव प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में मीटिंग हुई जिसमें  आजमगढ़ सहित पूर्वांचल की ज्यातर  नहरों तथा माइनरों की स्थिति बेहद खराब होने से हेड से टेल तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाता है इस पर लंबी चर्चा हुई यहां पहुंचे किसानों ने अपने अपने क्षेत्रों की नहरों की दुर्दशा का मामला उठाया मीटिंग को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजनेत यादव ने कहा कि आजमगढ़ सहित पूर्वांचल में नहरों का जाल है ज्यादातर किसान नहरों की सिंचाई पर निर्भर है । नहर की सफाई के नाम पर JCB लगाकर केवल घासों की सफाई की जाती  है  जिससे नहर की हालत वैसे के वैसे ही रह जाति है ।  सफाई के नाम पर लूट मार होती दिखाई दे रही है । नहर विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार व ठीक से सफाई न होने के कारण शारदा नहर से पानी जब शारदा सहायक खंड 32,खंड 23 , निजामाबाद राजवाहा,सोफीपुर राजवाहा आदि में जब  तीव्र गति से पानी छोड़ा जाता है तो पानीं आगे न बढने से जगह जगह नहरें कट जाती है जिससे पानी घाघरा नदी में छोड़ दिया जाता है जहां एक तरफ किसान सिंचाई नहीं कर पाते तो दूसरी तरफ बाढ़ व कटान से लोग बर्बाद हो जाते हैं मीटिंग में सर्व सम्मति निर्णय लिया गया कि  जय  किसान आन्दोलन की 5 सदस्यीय टीम राजनेत यादव प्रदेश अध्यक्ष, आशीष पटेल जिला अध्यक्ष युवा आजमगढ़, अतुल कुमार जिला उपाध्यक्ष आजमगढ़, शैलेश यादव मन्डल उपाध्यक्ष आजमगढ़, श्यामदेव यादव जिलाध्यक्ष मऊ 15 दिसम्बर से 18 दिसंबर तक अम्बेडकर नगर , आजमगढ़ ,मऊ , जौनपुर ,गाजीपुर आदि जिलों की नहरो की स्थलीय जांच  करके 19 दिसंबर 2025 को जांच रिपोर्ट आयुक्त आजमगढ़ मंडल आजमगढ़ के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को सौपा जाए मांगे ना पूरी होने पर हम मुखर होकर सड़कों पर उतरेंगे जिसकीपुर पूरी जम्मेदारी  शासन प्रशासन की होगी । मीटिंग को शैलेश यादव,चन्द्रेश यादव, , रामबचन , अतुल कुमार, मो हकीक, श्यामदेव यादव, रामप्रकाश,सहलाद चौहान, संगीता देवी आदि लोगों ने भी संबोधित किया संचालन आशीष पटेल ने किया ।

तहबरपुर थाना समाधान दिवस तहसीलदार चमन सिंह राना के नेतृत्व में हुआ

RO Plant महर्षि दत्तात्रेय स्कूल

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now