NEWS HIGHLIGHTS

भागीदारी पार्टी की बढ़ती ताकत से अखिलेश परेशानः ओ.पी राजभर

भागीदारी

WhatsApp-Image-2025-03-31-at-12.59.58-scaled भागीदारी पार्टी की बढ़ती ताकत से अखिलेश परेशानः ओ.पी राजभर

भागीदारी पार्टी की बढ़ती ताकत से अखिलेश यादव  परेशानः ओ.पी राजभर

महात्मा संतराम बी.ए जी की जयंती पर पुर्वांचल में भागीदारी पार्टी ने भरी हुंकार   

आजमगढ़ निजामाबाद विधान सभा के राहुल उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में भागीदारी पार्टी महात्मा संतराम बी.ए जी की जयंती के शुभ अवसर पर भागीदारी किसान महारैली को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचन्द्र प्रजापति की अध्यक्षता में बतौर मुख्य अतिथि सुभासपा सुप्रीमो कैबिनट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने विशाल जन समूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि महात्मा संतराम बी.ए पूरे देश के लिए आराध्य हैं। जिन्होने जाति- पाति मंडल की स्थापना करके जाति व्यस्था से ऊपर उठकर समता, स्वतंत्रता बन्धुत्व और न्याय को स्थापित करने का कार्य किया। 250 से अधिक निबंध नाटक उपन्यास लिखने का कार्य किया किन्तु कोई भी दल ऐसे प्रकान्ट विद्वान की जयंती नहीं मनाता, यह एक महापुरूष का ही नही पूरे प्रजापति समाज का अपमान है। 

WhatsApp-Image-2025-03-31-at-12.59.59-2-scaled भागीदारी पार्टी की बढ़ती ताकत से अखिलेश परेशानः ओ.पी राजभर

ओपी राजभर ने की भागीदारी पार्टी और सुहेल देव भारती समाज पार्टी की बढ़ती ताकत से अखिलेश यादव बौखला गये है। इस बार पुर्वाचल में ही नही उत्तर प्रदेश से सपा का पूर्णतया सफाया कर दिया जायेगा, आजमगढ़ लोक सभा में साढ़े पांच लाख  प्रजापति समाज की अकेले आबादी है निजामाबाद में 65000 प्रजापति समाज का वोट है अब यह समाज मन बना लिया है कि हम भी अपना डण्डा झण्डा लेकर अपने नेता के साथ लड़ाई लड़ने को तैयार है | 2027 विधान सभा चुनाव में अब प्रजापति समाज निर्धारित करेगा। कि आजमगढ़ की दसो विधान सभा का विधायक कौन बनेगा। बसपा और काग्रेस का उत्तरप्रदेश मे कोई जनाधार नही है। सपा के साथ बचा कौन ओमप्रकाश राजभर का साथ छोड़ते ही सपा अकेली हो गयी है, सब चले गये इस बार इनकी जमानत जब्त हो जायेगी प्रेमचन्द्र प्रजापति अपने समाज को जगा चुके है अब इनके समाज के लोग किसी के बहकावे मे आने वाले नही है । अपना डण्डा झण्डा लेकर निकल पड़े है।

WhatsApp-Image-2025-03-31-at-12.59.58-1-scaled भागीदारी पार्टी की बढ़ती ताकत से अखिलेश परेशानः ओ.पी राजभर

भागीदारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचन्द्र प्रजापति ने महारैली को सम्बोधित करते हुए कहा…..

WhatsApp-Image-2025-03-31-at-13.00.00-2-scaled भागीदारी पार्टी की बढ़ती ताकत से अखिलेश परेशानः ओ.पी राजभर

महात्मा संतराम बी.ए जी के इतिहास का बताने का कार्य भागीदारी पार्टी कर रही है। समाज अपने महापुरूषों के इतिहास को नही जानता वह समाज कभी तरक्की नहीं कर सकता । प्रजापति ने कहा भागीदारी पार्टी किसानों के हित की लड़ाई लड़ रही है। किसानो को 300 युनिट बिजली और पानी मुक्त देने का कार्य किया जायेगा । खाद कीटनाशक उर्वरक सस्ते मूल्य पर उपलब्ध कराये जायेंगे सपा पर तंज कसते हुए कहा कि आज आजमगढ़ मे सबसे ज्यादा उत्पीडन अगार किया जा रहा है तो समाजवादियो द्वारा किया जा रहा है, जमीनों पर सबसे ज्यादा कब्जा इन्ही जाति के लोगो का है।

WhatsApp-Image-2025-03-31-at-13.00.00-scaled भागीदारी पार्टी की बढ़ती ताकत से अखिलेश परेशानः ओ.पी राजभर

जब चुनाव आता है तो सपाई प्रजापति समाज के नेताओं को पकड़कर | किराये की गाड़ी और पैसा देकर समाज में घूम कर वोट लेने का कार्य करते है जब विधायक और सांसद बन जाते है तो उनको शिक्षा रोजगार नाली सड़क पुलिया खड़न्जा बिजली पानी देने के लिए नही पूछते तो क्या यह समाज वोट देने की मशीन है। आज आजमगढ़ ही नही पुर्वांचल मध्याचंल बुंदेलखण्ड पश्चिमाचंल में प्रजापति समाज ने मन बना लिया है कि अब हम अपनी सुरक्षा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मिलकर अपने झण्डे डण्डे के साथ करेंगे, जिस तरीके से 2022 के विधान सभा चुनाव में श्री अखिलेश यादव जी ने मुझे धोखा देने का कार्य किया उसी का परिणाम है कि प्रजापति समाज इन्हे वोट नही दिया जब आप दूसरो को धोखा देंगे तो ऊपर वाला भी आप को धोखा देगा। पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉक्टर महेश चन्द्रा प्रजापति ने सपा के पीडीए पर तीखा हमला करते हुए कहा कि अखिलेश का पीडीए परिवार डेवलपमेन्ट अथॉरिटी है जिसमे केवल एक परिवार को बढ़ाया जाता है। जिस परिवार के तीन तीन लोग सभा सदस्य हो उससे आप भागीदारी की क्या उमीद कर सकते है। पिछड़े दलित अल्पसंख्यक ता केवल वोट देने की मशीन है। चुनाव आ जाये वोट दे दिजिए हिस्सेदारी मत मागिए यदि आप ने हिस्सेदारी मांगा तो समझ जाइए की महासचिव डॉक्टर महेश चन्द्रा प्रजापति प्रदेश अध्यक्ष अशोक प्रजापति संगठन मंत्री हरिबदन प्रजापति अखिलेश जी के साथ आपने बहुत बड़ा गुनाह कर दिया इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख पुर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष सुनील प्रजापति जिला अध्यक्ष रघुनाथ प्रजापति यूथ जिला अध्यक्ष विकास लखन प्रजापति शिवरतन प्रजापति विनोद कुमार प्रजापति हजारो कार्यकर्तागण उपस्थित रहे । प्रजापति प्रमुख महासचिव रामभुवन प्रजापति अनिल प्रजापति राजेश प्रजापति बैजनाथ प्रजापति रामलखन प्रजापति शिवरतन प्रजापति व हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहें |

WhatsApp-Image-2025-03-31-at-12.59.59-1-scaled भागीदारी पार्टी की बढ़ती ताकत से अखिलेश परेशानः ओ.पी राजभर

और पढ़ें .. 

रामनवमी को लेकर अयोध्या नगर निगम की…….

 

वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में 10वां दीक्षांत ……

 

Share this content:

Post Comment