आजमगढ़ में 19 मार्च से भव्य शतचंडी रुद्र महायज्ञ एवं श्रीमद भागवत कथा का आयोजन

आज़मगढ़ के कोल्हपुर, सोढ़री में 19 से 28 मार्च 2026 तक भव्य शतचंडी रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन होगा। जानें पूरी जानकारी, तिथि, समय और कार्यक्रम विवरण ।

महायज्ञ
महायज्ञ

 

आज़मगढ़ में श्री शतचंडी रुद्र महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

आज़मगढ़ जिले के कोल्हपुर, सोढ़री  स्थित जय मां बड़ी जनी स्थान पर धार्मिक माहौल के बीच श्री शतचंडी रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह धार्मिक कार्यक्रम 19 मार्च 2026 (गुरुवार) से शुरू होकर 28 मार्च 2026 (शनिवार) तक चलेगा।आयोजन समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का प्रारंभ 19 मार्च से होकर 27 मार्च 2026 तक प्रतिदिन शाम 5 बजे से हरि इच्छा तक होगा। इस पावन कथा का वाचन डॉ. वेद प्रकाश तिवारी (अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता, वाराणसी) द्वारा किया जाएगा।कार्यक्रम के अंतर्गत 19 मार्च 2026 को प्रातः 8 बजे से भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हाथी, घोड़े और बाजे-गाजे के साथ श्रद्धालु भाग लेंगे। इसी दिन शाम 4 बजे से पंचांग पूजन एवं मंडप प्रवेश भी संपन्न होगा।महायज्ञ के यजमान के रूप में बाबा जय प्रकाश तिवारी जी की प्रमुख भूमिका रहेगी, जबकि आयोजन में पंडित शास्त्री सुजीत पाठक भी विशेष रूप से शामिल रहेंगे।कार्यक्रम की पूर्णाहुति 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) को होगी, वहीं 28 मार्च 2026 (शनिवार) को दोपहर 12 बजे से भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है।

महायज्ञ
महायज्ञ

आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी लोगों से अपील की है कि वे इस धार्मिक अनुष्ठान में सपरिवार शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें और यज्ञ में तन, मन एवं धन से सहयोग प्रदान करें।

आजमगढ़

#आजमगढ़_समाचार
#शतचंडी_महायज्ञ
#भागवत_कथा
#AzamgarhNews
#BhagwatKatha
#RudraMahayagya
#ReligiousEvent
#UPNews
#HinduEvent
#BreakingNewsUP

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now