AZAMGARH NEWS : संगीत विश्वविद्यालय के सामने गिरे मकान के पीड़ित परिवार से मिले सांसद धर्मेंद्र यादव, न्याय का दिलाया भरोसा

AZAMGARH NEWS: आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने संगीत विश्वविद्यालय के सामने गिराए गए मकानों के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ितों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया और कहा कि जब तक सरकार नहीं बनती, तब तक विपक्ष में रहकर पूरी मजबूती से उनके साथ खड़े रहेंगे। सांसद ने आजमगढ़ विकास प्राधिकरण पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विकास के नाम पर गरीबों के साथ अन्याय किया जा रहा है। साथ ही प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधते हुए साधु-संतों के साथ हो रहे व्यवहार पर सवाल उठाए।

संगीत विश्वविद्यालय के सामने गिरे मकान के पीड़ित परिवार से मिले सांसद धर्मेंद्र यादव
संगीत विश्वविद्यालय के सामने गिरे मकान के पीड़ित परिवार से मिले सांसद धर्मेंद्र यादव

 

AZAMGARH NEWS 

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव अपने संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने संगीत विश्वविद्यालय के सामने गिराए गए मकान के पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया । सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि जिन परिवारों के मकान गिराए गए हैं, उनके साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि भविष्य में उनकी सरकार बनती है तो पीड़ितों को पूरी तरह न्याय दिलाया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जब तक उनकी सरकार नहीं बनती, तब तक वे विपक्ष में रहकर पूरी मजबूती से इन परिवारों के साथ खड़े रहेंगे और हर संभव सहयोग करेंगे।

संगीत विश्वविद्यालय के सामने गिरे मकान के पीड़ित परिवार से मिले सांसद धर्मेंद्र यादव
संगीत विश्वविद्यालय के सामने गिरे मकान के पीड़ित परिवार से मिले सांसद धर्मेंद्र यादव

इस दौरान उन्होंने आजमगढ़ विकास प्राधिकरण (ADA) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह संस्था शहर के विकास के नाम पर केवल गरीबों और कमजोर वर्ग के लोगों पर कार्रवाई कर रही है। सांसद ने सवाल उठाया कि विकास प्राधिकरण आजमगढ़ के लिए अब तक ऐसा कौन-सा बड़ा काम किया है, जिसे जनता के हित में बताया जा सके । धर्मेंद्र यादव ने प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यह वही पार्टी है जो खुद को साधु-संतों की हितैषी बताती है, लेकिन आज उनके शासनकाल में साधु-संतों तक को घसीटा जा रहा है और उनके साथ अन्याय हो रहा है।

मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। पीड़ित परिवारों ने अपनी समस्याएं सांसद के सामने रखीं और प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई।

ज्वाइंट जीएसटी कमिश्नर पर 2 लाख घूस मांगने का आरोप

#BreakingNews #AzamgarhNews #DharmendraYadav #SamajwadiParty #UPPolitics #UttarPradeshNews #BulldozerAction #BulldozerPolitics #JusticeForVictims #पीड़ितों_को_न्याय #गरीबों_पर_अत्याचार #आजमगढ़ #धर्मेंद्र_यादव #यूपी_राजनीति #सरकार_पर_हमला #PoliticalNews #HindiNews #GroundReport #ViralNews #TrendingNow #DeshKiKhabar #NewsUpdate #PublicIssue #OppositionVoice

कोर्ट में मामला लंबित होने के बावजूद पैमाइश का आदेश
कोर्ट में मामला लंबित होने के बावजूद पैमाइश का आदेश

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now