Azamgarh News : नगर पालिका परिषद आजमगढ़ में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर लंबे समय से नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन आजमगढ़ सक्रिय हुआ है और संबंधित विभाग के कर्मचारियों से संवाद कर जल्द से जल्द समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य आम जनता को राहत देना और प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को सरल व सुचारु बनाना है।
Azamgarh News
Azamgarh News : नगर पालिका परिषद आजमगढ़ में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर नागरिकों को हो रही समस्याओं को लेकर प्रशासन ने संज्ञान लिया है। नगर पालिका परिषद द्वारा संबंधित विभाग के कर्मचारियों से संवाद कर समस्या के समाधान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं । प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में आ रही तकनीकी एवं प्रशासनिक दिक्कतों के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसे देखते हुए नगर पालिका अधिकारियों ने कर्मचारियों से बैठक कर स्थिति की समीक्षा की और आमजन को समय पर सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं । नगर पालिका परिषद का कहना है कि नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से जुड़ी सभी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाया जाएगा।
“नगर पालिका में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर जो भी समस्याएं सामने आ रही हैं, उन्हें गंभीरता से लिया गया है। विभाग के कर्मचारियों से लगातार बातचीत की जा रही है और आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जल्द से जल्द समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है।” सरफराज आलम मंसूर, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद आज़मगढ़ । और पढ़ें ……