Azamgarh News : भारतीय किसान संघ आर्यमगढ़ की जिला बैठक में किसानों की समस्याओं पर मंथन

Azamgarh News : आर्यमगढ़ में भारतीय किसान संघ की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं पर गंभीर चर्चा हुई । बैठक में बिजली आपूर्ति की अनियमितता, विद्युत बिल व मीटर रीडिंग में गड़बड़ी, साधन सहकारी समितियों पर खाद वितरण में भेदभाव तथा स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी अनियमितताओं को प्रमुखता से उठाया गया । किसानों ने आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर अधिकारियों द्वारा भय दिखाकर अवैध वसूली की जा रही है, जिससे किसान परेशान हैं। साथ ही खाद के साथ अन्य उत्पादों की जबरन बिक्री को लेकर भी नाराज़गी जताई गई।

BREAKING NEWS
आर्यमगढ़। भारतीय किसान संघ आर्यमगढ़ इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक एवं सहभोज का आयोजन आज दिनांक 04 जनवरी 2026 को जिलाध्यक्ष संजय कुमार चतुर्वेदी के निजी आवास चंदाभारी में संपन्न हुआ। बैठक में जिले, ब्लॉक एवं ग्राम स्तर के पदाधिकारी, सदस्य तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान किसानों से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने बिजली आपूर्ति की अनियमितता, विद्युत बिलों में गड़बड़ी एवं मीटर रीडिंग में मनमानी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। आरोप लगाया गया कि कुछ स्थानों पर जूनियर इंजीनियर (जेई) द्वारा प्राथमिकी का भय दिखाकर अवैध धन वसूली की जा रही है, जो किसानों के साथ अन्याय है।

इसके अलावा साधन सहकारी समितियों में खाद वितरण में भेदभाव का मुद्दा भी उठाया गया। किसानों ने बताया कि कुछ चुनिंदा लोगों को मनमाने ढंग से खाद दी जा रही है, जबकि अन्य किसानों को सदस्य न होने का हवाला देकर खाद से वंचित किया जा रहा है और उन्हें सदस्य भी नहीं बनाया जा रहा।

breaking news

स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा गंभीर मामला भी बैठक में सामने आया। वक्ताओं ने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य विभाग के कुछ कर्मचारी निजी चिकित्सालयों में निजी चिकित्सीय व्यवसाय कर रहे हैं, जबकि उन्हें सरकार की ओर से नॉन प्रैक्टिसिंग अलाउंस (NPA) भी मिलता है, जो नियमों के विपरीत है।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 26 जनवरी को भारत माता का पूजन हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा। साथ ही किसानों के हित में त्वरित कार्रवाई के लिए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही का आभार व्यक्त किया गया। जिलाध्यक्ष संजय कुमार चतुर्वेदी द्वारा खाद के साथ जिंक सल्फर सहित अन्य उत्पादों की जबरन बिक्री एवं अतिरिक्त धन वसूली की शिकायत पर कृषि मंत्री ने तत्काल जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि यदि ऐसी कोई मनमानी पाई जाती है तो संबंधित पर सख्त कार्रवाई की जाए।

बैठक के अंत में सहभोज का आयोजन किया गया और किसानों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लियाऔर पढ़ें …..

Azamgarh Breaking News : सालों से बंद गंधुई कोल्ड स्टोर का पुनर्निर्माण कर संचालित करे सरकार: राजीव यादव

UP POLICE

SPORTS NEWS : IND vs NZ ODI Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान

#भारतीय_किसान_संघ
#किसान_समस्या
#AryamgarhNews
#KisanAndolan
#FarmersNews
#बिजली_समस्या
#खाद_अनियमितता
#RuralNews
#UPNews
#KisanSamachar

RO Plant

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now