Azamgarh News: सुबह-सुबह संगीत के घरानें हरिहरपुर में “घर” के हो रहे विकास पर “प्राधिकरण” ने चलाया बुलडोजर

Azamgarh News हरिहरपुर आजमगढ़ मे विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्यवाही बन रहे घर पर चल बुलडोजर गाँव वालों मे दहशत का माहौल ।

संगीतरिपोर्ट- रवि शंकर पांडेय 

आजमगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) :-

 

आजमगढ़। जिले के हरिहरपुर गांव में बन रहे संगीत महाविद्यालय के सामने बने भाजपा पदाधिकारी के घर पर मंगलवार की सुबह करीब पाँच बजे ही आजमगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) ने बुलडोजर कार्रवाई कर दी। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था । बुलडोजर चलने की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और मामला चर्चा का विषय बन गया। प्राधिकरण की ओर से बताया गया कि संबंधित मकान का निर्माण बिना नक्शा पास कराए किया जा रहा था जिसे अवैध निर्माण की श्रेणी में रखा गया ।  इस संबंध में 21 तारीख को आजमगढ़ विकास प्राधिकरण द्वारा नोटिस चस्पा की गई थी, लेकिन तय समय सीमा में निर्माण कार्य नहीं रोके जाने पर मंगलवार सुबह ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। स्थानीय लोगों के अनुसार जिस मकान पर कार्रवाई हुई है वह भारतीय जनता पार्टी के एक पदाधिकारी का बताया जा रहा है। सबसे अहम बात यह है कि संबंधित व्यक्ति द्वारा हरिहरपुर में बन रहे संगीत महाविद्यालय के निर्माण के लिए अपनी जमीन भी दिए जाने की चर्चा है, जिसके चलते कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो रही हैं। फिलहाल सुबह सुबह हुई इस कार्रवाई को लेकर शहर में राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चाओं का दौर जारी है, वहीं प्रशासन कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सतर्क नजर आ रहा है।

और पढ़ें …..

ब्रेकिंग न्यूज 

संगीत

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now