Azamgarh least news: आजमगढ़ से भादुली निजामाबाद लाहीडीह बाजार रोड का सांसद दरोगा प्रसाद सरोज ने किया दौरा

Azamgarh least news लालगंज आजमगढ़ के सांसद ने अपने संसदीय क्षेत्र मे दयनीय स्थिति में पहुँच चुकी रोड भादुली निजामाबाद की चर्चा सदन मे की जिससे रोड जल्द ही सही होने की संभावना है जिससे बाजार के लोगों मे उत्साह है। बाजार के लोगों ने अपने सांसद का जोरदार स्वागत किया ।

sansad news

सदन मे आवाज उठाने के लिए लोगों ने अपने सांसद का किया फूल मालाओं से स्वागत

आजमगढ़ से भदुली निजामाबाद माहुल मार्ग की दयनीय स्थिति पर सदन में लगातार आवाज उठाने वाले लालगंज आजमगढ़ के सांसद दरोगा प्रसाद सरोज ने अपने क्षेत्र का दौरा किया । रानीपुर बाजार के लोगों ने रोड पास कराने और मुद्दे को सदन मे उठाने के लिए गर्मजोशी के साथ फूल मालाओं से स्वागत किया । सांसद दरोगा प्रसाद सरोज ने लोगों से चर्चा के दौरान बताया रोड पास हो चुका है कागजी कारवाही की जा रही है । आशा नहीं पूरी उम्मीद है कि सरकार हमारे जनमानस की दर्द पीड़ा को समझेगी और मेरे द्वारा उठाए गए इस मुद्दे का हल जल्द ही निकालेगी । जब तक यह रोड नहीं बन जाता हम चैन से नहीं बैठेंगे । लाहीडीह बाजार पर लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत के साथ जोरदार नारेबाजी से स्वागत किया । लाहीडीह बाजार की दयनीय हालात को देखते हुए कहा की यहाँ पर सबसे पहले नाली बनाए जाने की जरूरत है यदि नाली बन जाएगी तो यहाँ की ज्यादा समस्या उसी से खत्म हो जाएगी लेकिन नाली न बनने पर हम संगमरमर भी लगा तो वह नहीं टिकेगा । किसानों की समस्या नहरों मे पानी और बिजली की दिन में अघोषित कटौती पर कहा कि नहरों मे पानी लबा लब आ रहा है यदि कहीं पर नहीं है तो बताएं हम तुरंत नहर बिभाग से बात कर पानी छोड़वाने का काम करेंगे । मैं यहाँ की जनता का आभारी हूँ जो लगातार सपा पार्टी पर अपना भरोषा रखती है । रोड के लिए सांसद के साथ आए सपा के नेता वसीम अहमद ने कहा की जबतक यह रोड नहीं बनती हम सदन से लेकर रोड तक आवाज उठाने का कार्य करते रहेंगे । जिस तरह से जनता का सहयोग हमें मिल रहा है हम लोग पूर्ण बहुमत से 2027 मे सरकार बनाएंगे ।

अधिक पढ़ें ….

सांसद दौरे के दौरान देवी प्रसाद यादव, चंद्रेश यादव,प्रमोद राजभर, सूर्यभान यादव,दीपचन्द,लालचंद यादव (पहलवान) राममिलन यादव अचल यादव आजाद खान पंधारी यादव मुन्ना प्रधान तोवाँ,लाहीडीह प्रधान,ऐहसान अहमद,महाप्रधान अमरजीत के व अन्य गणमान्य जनमानस मौजूद रहे ।

जिले में प्रथम विधिक सेवा केंद्र स्थापित होने वाला सचिवालय बना बीनापारा

वैद्य

विधानसभा खेल प्रतियोगिता में भगत सिंह खेल अकादमी का दबदबा

gst

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now