आजमगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ को पुलिस ने वाराणसी में किया नज़रबंद

कांग्रेस

जिला कांग्रेस कमेटी आज़मगढ़ के अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ को पुलिस प्रशासन ने उनके वाराणसी स्थित आवास पर नज़रबंद कर दिया है। जानकारी के अनुसार, उन्हें थाना बरदह के एसओ राजीव कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे के मद्देनज़र नज़रबंद किया।

महर्षि दत्तात्रेय स्कूल

प्राप्त जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद में सैकड़ो कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को भी उनके घरों में पुलिस द्वारा नज़रबंद किया गया है। कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतंत्र की हत्या और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दमन बताया है। उनका कहना है कि सत्ता के दबाव में प्रशासन विपक्षी आवाज़ों को कुचलने का काम कर रहा है।

टेलीफोनिक बातचीत में जिलाध्यक्ष मुन्ना राय ने कहा—

“मुझे मेरे ही घर में क़ैद कर दिया गया है। यह लोकतंत्र का मज़ाक है। जनता की आवाज़ उठाना हमारा संवैधानिक अधिकार है, लेकिन भाजपा सरकार विपक्ष को डराने और दबाने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री वाराणसी आएं, इसका स्वागत है, लेकिन विरोधी स्वर को कुचलना लोकतंत्र की हत्या है। ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ का नारा जन – जन तक पहुँच चुका है और जनभावनाओं को दमन के द्वारा दबाया नहीं जा सकता । कांग्रेस कार्यकर्ता और मैं हर हाल में जनता की लड़ाई लड़ते रहेंगे।”

RO Plant

उन्होंने आगे कहा कि यह कार्रवाई सरकार की तानाशाही प्रवृत्ति को उजागर करती है। “लोकतंत्र में असहमति की आवाज़ का सम्मान होना चाहिए, लेकिन भाजपा सरकार पुलिस प्रशासन को लोकतंत्र को कुचलने का हथियार बना रही है।”इस घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने कहा है कि इस तरह के कृत्य लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गहरा सवाल खड़े करते हैं।

वैद्य

भाजपा किसान नेता ने केंद्रीय गृहमंत्री, सीएम को पत्रक भेजकर आजमगढ़ पुलिस की निरंकुशता पर उठाया सवाल

gst

शिब्ली चर्चित अजीत राय छात्र हत्या कांड में 21 साल बाद न्याय

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now