Azamgarh News : आजमगढ़ के गोठाव गांव के कई परिवारों ने आवासीय पट्टा/मकान नियमितीकरण की मांग को लेकर सौंपा प्रार्थना पत्र
Azamgarh Breaking News : आजमगढ़। जनपद के मार्टीनगंज तहसील अंतर्गत ग्राम गोठाव, विकासखंड मुहम्मदपुर के कई परिवारों ने अपने आवासीय भूखंड व मकान के नियमितीकरण को लेकर जिलाधिकारी को प्रार्थना-पत्र सौंपा है। पीड़ितों का कहना है कि वे पिछले कई पीढ़ियों से गांव में निवास कर रहे थे, लेकिन हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में उनकी भूमि को पोखरी की जमीन बताकर खाली करा लिया गया, जिससे वे बेघर हो गए हैं। कलामुद्दीन पुत्र इमामुल, नायला पत्नी आमिर, गुलबाना पत्नी सईद, इशरतुन पत्नी जुनेद, रहाना पत्नी रिजवान एवं मोसमीना खातून पत्नी इमरान सहित अन्य परिवारों ने बताया कि वर्षों से जिस भूमि पर उनका पक्का मकान बना था, वहीं वे अपने परिवार के साथ रह रहे थे। अचानक हुई कार्रवाई के बाद अब उनके पास न तो रहने के लिए घर है और न ही कोई वैकल्पिक भूमि । पीड़ित परिवारों ने कहा कि बेघर होने के बाद वे इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में प्रशासन से मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए आवासीय पट्टा उपलब्ध कराने या मकान के नियमितीकरण की मांग की गई है । प्रार्थना-पत्र में जिलाधिकारी से अनुरोध किया गया है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर पीड़ित परिवारों को आवासीय सुविधा प्रदान की जाए, ताकि वे दोबारा सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें। और पढ़ें…..
Nyay milna chahiye