शिक्षण

दो दिवसीय नवाचार एवं नालेज शेयरिंग कार्यक्रम आजमगढ़ में संपन्न

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जाफरपुर आजमगढ़ पर दो दिवसीय नवाचार एवं नालेज शेयरिंग कार्यक्रम का आयोजन 28 अगस्त से …

Read more

जनसंपर्क यात्रा

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्वांचल प्रभारी शिवमोहन शिल्पकार ने शुरू की जनसंपर्क यात्रा

जनसंपर्क यात्रा

आजमगढ़ राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश संयोजक एवं अखिल भारतीय ठठेरा कसेरा ताम्रकार महासभा व पूर्वांचल जन मोर्चा राष्ट्रीयअध्यक्ष के साथ अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वांचल प्रभारी शिवमोहन शिल्पकार ने आज जनसंपर्क यात्रा का विधानसभा सदर के पल्हनी ब्लॉक के ग्राम सभा मौलानापुर माफी में भोलेनाथ के स्थान का नव निर्माण कराने का कार्य प्रारंभ कर यात्रा शुभारंभ किया गया श्री शिल्पकार ने कहा कि यह कार्य अपने पार्टी के अती पिछड़ा वर्ग के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय अनिल विश्वकर्मा एवं उनके पिता स्वर्गीय सीताराम विश्वकर्मा के स्मृति में कराया जा रहा है हर सामाजिक गतिविधियों को अधिक से अधिक मजबूत करने का प्रयत्न किया जा रहा है साथ ही ग्राम पंचायत से लेकर विधानसभा के चुनावों के लिए पार्टी को सशक्त और मजबूत बनाया जा रहा है जिसमें आम जनमानस का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त हो रहा है समाज में भी एक संदेश का प्रचलन हो रहा है जब खुद हम लोग जागेंगे तब परिवर्तन होगा स्वर्गीय रामविलास पासवान के सपनों को साकार करने के लिए हमारे राष्ट्रीयअध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भारत सरकार पशुपति कुमार पारस लगातार प्रयासरत है समाज में फैली कुर्तियों को समाप्त करने के लिए राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी एवं उनके पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण संकल्पित है निश्चित रूप में एक बड़ा परिवर्तन जो होगा वह हमारे पार्टी के सहयोग से होगा जनमानस का विश्वास जो हासिल हो रहा है वह बहुत ही प्रफुल्लित एवं उत्साहित करा रहा है आज जनसंपर्क के दौरान विश्वकर्मा वंशियों से वार्ता कर यह चर्चा हुआ कि बहुत ही जल्द श्री भगवान विश्वकर्मा जी के 17 सितंबर को पूजन उत्सव के अवसर पर राष्ट्रीय अवकाश की मांग देश के राष्ट्रपति महोदया, माननीय प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से राष्ट्रीय अवकाश की मांग किया जाएगा ।
समय से पहले अगर राष्ट्रीय अवकाश घोषित नहीं हुआ तो संपूर्ण विश्वकर्मा वंशी लोग आंदोलनकारी बनें ने के लिए बाध्य होंगे जिसकी जवाबदारी सरकार एवं शासन प्रशासन की होगी!
जनसंपर्क यात्रा के दौरान साथ में उपस्थित  श्रवण विश्वकर्मा , सुभाष चंद्र विश्वकर्मा, सत्यम विश्वकर्मा, गोपाल ठठेरा, अवधेश ठठेरा, सौरभ विश्वकर्मा, सचिन विश्वकर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा, प्रवीण कुमार गौतम, रामहरख यादव , आशीष यादव, शैलेंद्र चौहान, राहुल बनवासी, कतवारू बनवासी, रामफल बनवासी, दुर्बल बनवासी हजारों हजार के संख्या में लोगों ने जनसंपर्क यात्रा का सौभाग्य एवं आशीर्वाद सहयोग प्रदान किया .

Read more

पंचायत

6000 में 36 काम नहीं करेंगे – पंचायत सहायक

क्रॉप सर्वे के बहिष्कार और प. सहायक पे हुवे FIR  का कड़ा विरोध 

पंचायत

कलेक्ट्रेट परिषद में बड़ी संख्या में पंचायत सहायक लगातार प्रदर्शन करके जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की । इस प्रदर्शन के दौरान परिसर मे गाड़ियों के आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगी हुई थी । हालांकि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बड़ी मात्रा में फोर्स को तैनात कर दिया गया था ।
आजमगढ़ जिले के डीएम रविंद्र कुमार के निर्देश पर डेटा एंट्री ऑपरेटर यासिर खान के खिलाफ जिले के बरदह थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। डेटा एंट्री ऑपरेटर यासिर खान पर आरोप है कि डिजिटल क्रॉफ्ट सर्वे कार्य करने के लिए जो निर्देश दिया गया, उसे मना किया गया।
इसके साथ ही सभी पंचायत के सहायक अकाउंटेंट डेटा एंट्री ऑपरेटर को गुमराह करके भड़काने का काम किया। जिसके कारण कार्य भी प्रभावित हो रहा है। जिस तरह से सरकारी कर्मचारी होने के बाद भी यासिर खान ने संगठन बनाकर लोगों को भड़काने कार्यालय में गैरमौजूद न रहने फोन करने पर फोन ना उठाने अधिकारियों को अभद्र भाषा बोलने जैसे कई गंभीर मामले भी सामने आए हैं।इसके साथ ही पंचायत संघ का अध्यक्ष बनकर सूचना और मीडिया में गोपनीयता भंग करने का लगातार काम किया जा रहा है। ऐसे में लगातार सरकारी काम भी प्रभावित हो रहा है। इस मामले में यह भी शिकायत मिली कि यासिर खान जो की पंचायत सहायक है। 391 सेवाओं के लिए 30 प्रति की दर से 11730 रुपए आम जनमानस से वसूली की। ऐसे में जिले के डीएम ने यासिर खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया था।

 

डीएम के निर्देश के बाद सहायक विकास अधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पंचायत सहायकों ने क्रॉप सर्वे का विरोध करते हुवे कहा की जब हमे कीसी भी प्रकार की सुरक्षा नही दी जा रही है तो हमारे साथ सर्वे के कोई हादसा होता है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा हमे लिखित मे दिया जाए की सर्वे के दौरान कोई घटना होती है तो हम जिम्मेदार होंगे ।
मानरेगा से कम मजदूरी मे हमसे सभी विभाग के काम कराए जा रहें हैं । सरकार जानती है जो काम हम कर रहें हैं उचित कर रहें सरकार हमपे भरोशा तो कर रही है लेकिन हमारी मांगों पर ध्यान नही दे रही है ।6000 में हम 36 काम नहीं करेंगे के नारे भी लगाए गए । पंचायत सहायक पर लगा आरोप गलत है क्यूंकि जो कम्पनी सर्विस दे रही वह वालेट में बैलन्स पहले लेती है तब काम होता है जो तीस रूपये लिया जाता है उसमे से कॉम्पनी को 17 रूपये कुछ पैसे और 5 रूपये हमें बोनस के तौर पर मिलना होता है बाकी बचे OSR खाते मे जमा करना होता है लेकिन कॉम्पनी रिनूअल के नाम पर 1000 रूपये ले रही है सचिव से पैसे जल्दी नहीं मिलते नहीं कॉम्पनी अपना स्टैन्ड सही करती है हम पंचायत सहायक कॉम्पनी और अधिकारी के बीच पिसे जा रहें हैं । शाम 6 बजे एडीएम से वार्ता कर धरने को समाप्त किया गया । एडीएम ने कहा मांगों को उच्च अधिकारियों तक पहुचा कर और FIR पे विवेचना कर जल्द से जल्द निवारण व उचित कार्यवाही किया जाएगा ।

Read more

स्वतंत्रता

नवनिर्माण हिंदू रक्षक फाउंडेशन उत्तर प्रदेश ने दुर्वाषा धाम मे मनाया 79वाँ स्वतंत्रता दिवस

स्वतंत्रता

नवनिर्माण हिंदू रक्षक फाउंडेशन उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा प्रदेश महामंत्री श्री अनिल राय जी के नेतृत्व में आजादी के महापर्व 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम फूलपुर स्थित, दुर्वासा ऋषि धाम में धूमधाम से मनाया गया। अनिल राय ने स्वतंत्रता दिवस पर देश के वीर सपूतों के बलिदान को याद करते हुवे कहा कि जब तक गंगा जमुना में जल और हम हिंदुओं में साँस रहेगी तब तक हम वीर जवानों के सींचे हुए भारत रूपी बगीचे को हमेशा अपना तन मन धन देकर स्वतंत्रता को बनाए रखने का काम कारेंगें । भारत के तीर्थस्थलों को स्वच्छ रखना भी देश की सेवा है । अपने आस पास के तीर्थस्थलों को साफ रखने का हम संकल्प लेकर 79 वाँ स्वयंत्रता दिवस हम मना रहें । देश हित मे हम और हमारा नवनिर्माण हिंदू रक्षक फाउंडेशन उत्तर प्रदेश सदैव तत्पर रहेगा । 
आजादी के महापर्व स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री श्री मुकेश कुमार सिंह जी, प्रदेश मंत्री श्री विनोद सिंह जी, जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप राय जी, जिला उपाध्यक्ष श्री महेन्द्र सिंह जी, जिला मंत्री श्री सुनील गौड़ जी, जिला मंत्री श्री हिमांशु राय जी, जिला महामंत्री श्री विशाल भोला राय जी, पूर्व प्रदेश मंत्री युवा प्रकोष्ठ श्री विमलेंद्र सिंह जी, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा राय जी, महिला प्रकोष्ठ जिला संगठन मंत्री श्रीमती सपना सिंह जी, महिला प्रकोष्ठ जिला मंत्री श्री मंजू सिंह जी, श्रीमती रेखा सिंह जी, श्री अमित गुप्ता जी, श्री अनिल प्रजापति जी, श्री मुन्ना मोर्या जी, श्री विशाल गौड़ जी, श्री धनश्याम राजभर जी, श्री धर्मेन्द्र पाल जी, श्री आदर्श सिंह राजा जी, श्री सचिन सिंह जी, श्री पिंटू विश्वकर्मा जी, श्री सौरभ राय जी, श्री राहुल निषाद जी आदि पदाधिकारी सदस्य उपस्थित रहे।

Read more

मृतक पुनर्जन्म दिवस

मृतक संघ के तत्वावधान में 49 वां जीवित मृतक कलंकित दिवस मनाया गया

मृतक पुनर्जन्म दिवस
आजमगढ़ मृतक संघ के तत्वावधान में 49 वां जीवित मृतक कलंकित दिवस  दिनांक 30 जुलाई 2025 बुधवार को घर पर अमिलो मुबारकपुर आजमगढ़ में मनाया गया | जमिनो, मकानों से पीड़ितों की आर्थिक, शारीरिक, मानसिक, शोषण, उत्पीड़न, अन्याय किया जा रहा है | सामाजिक न्याय मौलिक अधिकारों, मानव अधिकारों की रक्षा, संविधान व न्यायालय के सम्मान में अहिंसा पूर्वक विचारों की क्रांति अनोखे संघर्ष 1976 से जारी है | सरकारी विभागों के तहसीलों, चक्बंदियों के अभिलेखों में धोखाधड़ी अन्याय भ्रष्टाचार घूसखोरी से जीवित को मृत घोषित करने जमीनों मकानों को हड़प लिया जाता है | मुकदमों का तीन महीनो के अन्दर निस्तारण व विलम्ब करने बार बार तारीख देने के विरुद्ध क़ानूनी कार्यवाही किया जाय | समस्त राज्यों के जिलाधिकारीयों के कार्यालयों के सामने धरना स्थल बनाने शासन प्रशासन को समस्याओं से अवगत कराने की सुविधा जनता को जनहित में दिया जाय |
कार्यालयों, न्यायालयों में हडताल व बंदी की सूचना वादी प्रतिवादियों को एक हफ्ते पहले देकर आर्थिक शोषण हो रहा है | अधिकारियों कर्मचारियों की पेंशन की तरह पूर्व जनप्रतिनिधियों नेता मंत्रियों की सरकारी सुविधा पेंशन समाप्त किया जाय | जिन्दा मुर्दों धोखाधड़ी की सी.बी.आई. जांच और जीवित मृतक आयोग का गठन व लाल बिहारी मृतक दागी को 1976 के न्यायालय की फर्जी फाइल और 1994 की जिलाधिकारी के आदेश की सरकारी फाइल चोरी को उपलब्ध कराने 49 वर्षो का 27 करोड़ रूपये की क्षतिपूर्ति दिया जाय | सरकारी विद्यालाओं को बंद किया जा रहा है | और कम्पोजिट शराबखाना और कम्पोजिट विद्यालय चलाकर गरीबों, शोषितों, अल्पसंख्यकों, पिछड़ी जातियों के बच्चों को शिक्षा स्वास्थ्य से बंचित कर मानव अधिकारों का हनन किया जा रहा है |
भारत के सभी राज्यों में उद्योग फैक्टरी कल-कारखाना लगाकर शिक्षित बेरोजगारों छात्र-छात्राओं को पहले सरकारी नौकरी फिर चुनाव कराया जाय | जेल में बंदी सड़ रहे हैं परिवार वर्षों से मुकदमा लड़ रहे हैं | कुछ निर्दोष को बेल देकर सुधरने का अवसर दिया जाय | क्षेत्रीय अधिकारियों, कर्मचारियों की निष्क्रियता भ्रष्टाचार से गाँव, कस्बों, शहरों में जमीन, मकानों, रास्ता, पोखरा, पोखरी, बाहा, तालाब, चक, चकरोड, खेत, खलिहान, उसर, बंजर सरकारी जमीन भ्रष्टाचार आदि मुकदमों को लेकर झगडा फौजदारी हत्या अपराध की वृद्धि हो रही हैं | भ्रष्ट अधिकारियों को भी मुकदमों में पार्टी बनाने की जरुरत है | भारत चुनाव आयोग द्वारा मतदाताओं को मृत घोषित करने तथा विभिन्न प्रकार से मानव अधिकारों व मौलिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है | भ्रष्टाचारियों, घूसखोरों संविधान व राष्ट्र विरोधी न्याय का गला घोट रहे हैं |
नोट- जीवित मृतक स्तम्भ का शिलान्यास शांति एवं संघर्ष का सन्देश चिन्ह जन्मभूमि ग्राम खलीलाबाद में बनाया जा रहा है | (आज अन्याय मेरे साथ, कल अन्याय आप के साथ)

Read more

पत्रकार

पत्रकारों की 9 सूत्री मांग को लेकर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने डीएम को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

पत्रकार

आजमगढ़ । भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की जिला इकाई के द्वारा पत्रकारों से सम्बन्धित संगठन के केन्द्रीय निर्देश पर अपनी नौ सुत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मा0 मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन सौपा गया।
 ज्ञापन में मुख्य रूप से साठ वर्ष की उम्र पूरी कर लेने वाले समस्त पत्रकारों को 30 हजार रूपया प्रति माह मानदेय देने उनके परिवार के सदस्यों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने प्रदेश भर के पत्रकारों के उत्पीड़न की घटनाओं पर रोक लगाने एवं पत्रकार सुरक्षा कानून बनाये जाने की मांग की गई इस विषय पर संसद में विशेष चर्चा कराये जाने की भी मांग की गयी। गांव से लेकर प्रदेश मुख्यालय तक कार्यरत पत्रकारों को सरकारी वाहनों में निःशुल्क यात्रा की छूट तथा इच्छुक पत्रकारोें को बिना शर्त शस्त्र लाइसेंस जारी करने की मांग की गयी। प्रदेश सरकार द्वारा लघु, मध्यम, समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं को अनिवार्य रूप से विज्ञापन जारी कियेजाने की मांग रखी गयी। प्रदेश सरकार द्वारा सभी पत्रकारों को दी जाने वाली अधिमान्यता नियमावली को सरल करने तथा पत्रकारों को शासन के द्वारा मिलने वाली मान्यता की नियमावली का पुनरीक्षण किये जाने की मांग की गयी।
 उत्तर प्रदेश के समस्त तहसील मुख्यालयों पर अनिवार्य रूप से पत्रकार भवन, सभागार एवं सुविधायुक्त अतिथि कक्ष बनाने की मांग की गयी। समस्त विभागों द्वारा कराये जाने वाले जनहित में कार्यो की जानकारी आंचलिक पत्रकारों को देने की भी मांग की गई।
 ज्ञापन सौपने वालों में मुख्य रूप से प्रान्तीय संरक्षक रामचन्द्र राय, जिलाध्यक्ष दुर्गा राय, महामंत्री सुरेन्द्र चन्द्र यादव, कोषध्यक्ष भूपेश सिंह, संगठन मंत्री अभिषेक पाण्डेय, देवेश पाण्डेय, तौकिर आलम, सुरेश गौतम, नीरज शर्मा, छबिनाथ इत्यादि लोग मौजूद रहे ।

Read more

सर्राफा

सर्राफा व्यवसायियों ने दुकानों को रखा बंद, डीआईजी से लगाई गुहार

सर्राफा व्यवसायियों को पुलिस कर रही उत्पीड़ित : महेंद्र सेठ

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल मेंहनगर के सर्राफा व्यवसायी हुए लामबंद, डीआईजी से लगाई गुहार
आजमगढ़। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल मेंहनगर के सर्राफा व्यवसायी साथी व्यवसायी के उत्पीड़न के खिलाफ लामबंद दिखे। मंगलवार को अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखकर डीआईजी दरबार पहुंचे और अध्यक्ष महेंद्र सेठ के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने डीआईजी को पत्रक सौंपा। जिसमे आजमगढ़ कोतवाली पुलिस द्वारा मेंहनगर के सर्राफा व्यवसायी को उत्पीड़ित करने का आरोप लगा गया।
सौंपे गये पत्रक में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के मेंहनगर अध्यक्ष महेंद्र सेठ ने बताया कि विगत दिनों कस्बे के दो सर्राफा व्यवसायी का जनपद कोतवाली पुलिस द्वारा फर्जी तरीके से चालान कर दिया गया। पुलिसिया कार्रवाई से मेंहनगर के सर्राफा व्यवसासियो में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने दोनों व्यवसायियों के साथ किये गये इस कार्यवाही को प्रताड़ित किया जाना बताया। उन्होंने बताया कि दवा-इलाज में पैसों की आवश्यकताओं का हवाला देते हुए ग्राहक द्वारा सर्राफा व्यवसायियों को आभूषण खरीद लेता है। जबकि पुलिस सीधे सर्राफा व्यवसायी को आरोपित कर चोरी छिनैती व लूट की धाराओं में उसका चालान करती है। जबकि इस आभूषण के बारे में व्यवसायी को कुछ जानकारी नहीं रहती है। उन्होंने मांग किया कि आभूषण के खरीद फरोख्त में संदर्भ में अनावश्यक रूप से सर्राफा व्यवसायी को फंसाया न जाए। निर्दोष होने के बावजूद कानूनी कार्यवाही का सामना किया जाना पुलिसिया उत्पीड़न है। ऐसा हीं रहेगा तो सर्राफा व्यवसायी अपना भरण-पोषण और व्यापार कैसे करेंगे।
व्यापार मंडल पूर्व अध्यक्ष कमलेश मधुकर व भाजपा नेता महेंद्र मौर्य ने कहाकि सर्राफा व्यवसायी बहुत सी चुनौतियों का सामना करता है, ऐसे मे एक अपराधी की भांति एक सभ्य व्यवसायी के साथ व्यवहार की हम निंदा करते है, सर्राफा व्यवसायी के भी पक्ष को गंभीरता से सुनना व समझना चाहिए।
पत्रक सौंपने वालों में कमलेश मधुकर, महेंद्र मौर्य, मनोज सेठ, मनोज आर्य, कमलेश सेठ, राकेश वर्मा,सरवन कुमार, सतीश सेठ, भवानी प्रसाद, कमलेश, शशिकांत सेठ, आलोक सेठ, शैलेंद्र कुमार सेठ, भरत सेठ, आनंद कुमार वर्मा, विशाल जायसवाल, अनुज कुमार, राहुल सेठ, द्वारिका, विश्वेंद्र, दिनेश, दुर्गा, देवीप्रसाद, महावीर प्रसाद सेठ, आशीष सेठ, अभिषेक सोनवाल, विवेक सेठ, प्रशांत वर्मा, चंदन सेठ, श्रवण कुमार, कुणाल प्रियदर्शी, अनिल, अभिषेक सेठ सहित सैकड़ों व्यवसायी मौजूद रहे।

Read more

दंगल

रानी रतन ज्योति पोखरा रानी की सराय में नाग पंचमी पर हुआ दंगल

360 साल पुराने दंगल में बच्चों के साथ-साथ बच्चियों का भी रहा दबदबा

दंगल

रानी की सराय । मंगलवार को रानी रतन ज्योति पोखरा हनुमानगढ़ी व्यायाम शाला जयहिंद स्पोर्ट्स क्लब के सौजन्य से कस्बा रानी की सराय में मुगलकाल 360 वर्ष से चली आ रही पंरम्परागत नाग पंचमी के दिन ऐतिहासिक दंगल का कार्यक्रम हुआ । दंगल का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष आजमगढ़ विजय यादव ने किया ।

उद्घाटन

जो सेठवल से ही जिला पंचायत सदस्य हैं । रानी की सराय थाने के सब इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने शिरकत करते हुए बच्चों का मनोबल बढ़ाया दंगल को देखने के लिए आसपास के बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था लोग तालियां बजाते रहते थे और पहलवान अपना दांव लगा रहे थे । जिला पंचायत अध्यक्ष के आने के बाद लोगों ने रानी की पोखरा पर स्थाई अखाड़े की मांग की जिसके बाद विजय यादव ने कहा हम पूरा प्रयास करेंगे अपनी तरफ से अगर संभव हो सकेगा तो हम जल्द से जल्द स्थाई अखाड़ा बनाने का प्रयास करेंगे ।

दंगल

वही सब इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया की बच्चों में खेल की प्रति भावना जागना समाज में शासन वापस लाने जैसा होता है । खेल समाज को स्वस्थ और सुखी बनाता है । दंगल के दौरान भगत सिंह खेल अकादमी के देखरेख करने वाले राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने कहा कि यह परंपरा सैकड़ो वर्ष पुरानी है और दंगल लोगों में समरसता घोलने का काम करता है रानी सराय के बरिष्ठ नागरिक और लोगों ने जमकर तालियां बजाई और पहलवानों का स्वागत किया । कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए जय भारत और उनकी टीम सुबह से लगी रही जिससे कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ ।

Read more

शूटिंग

डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज अकादमी दिल्ली में 28वां राज्य शूटिंग चैंपियनशिप आजमगढ़ को 2 गोल्ड

 

शूटिंग

डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज अकादमी दिल्ली में चल रही 28वां राज्य शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता 50 मीटर राइफल में गांव हुसेपुर सनूप से जनपद आजमगढ़ के बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षक रणजीत सिंह के सुपुत्र ठाकुर आदित्य विक्रम सिंह ने आजमगढ़ और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करते हुए दो गोल्ड मेडल के साथ प्रथम स्थान अर्जित किया। इस उपलब्धि से उनके परिजनों सगे संबंधी व क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है । बधाइयां देने लोग घर पर पहुंच रहे हैं ।

शूटिंग

बच्चे के पिता इस कारनामे से अपने आप को बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं । जिला राइफल क्लब वाराणसी से भी शुभकामनाएं मिली । आजमगढ़ को दो स्वर्ण पदक 50 मीटर राइफल में दिलाने पर लोगों में काफी हर्ष है । आदित्य सिंह के इस कारनामे से लोग खुश हैं तो वहीं अपने बच्चों को भी खेल के प्रति जागरुक कर रहे हैं ।

Read more

सावन

वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से सावन सेलिब्रेशन का आयोजन

सावन

वेदांता इंटरनेशनल स्कूल आजमगढ़ में सावन सेलिब्रेशन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छोटे-छोटे बच्चों द्वारा निकाली गई भव्य कावड़ यात्रा से हुई, जिसके पश्चात दीप प्रज्वलन कर भगवान शिव की पूजा और आरती संपन्न हुई।
इस विशेष अवसर पर बच्चे भगवान शंकर और माता पार्वती के स्वरूप में सजकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहे थे। रुद्रांश गौंड भगवान शंकर के रूप में आकर्षण का केंद्र बने। बच्चों द्वारा सावन से संबंधित गीतों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए गए, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।

सावन

कार्यक्रम के दौरान सुनीता दीक्षित ने सावन माह की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि यह माह भगवान शिव की आराधना का विशेष समय होता है। वहीं, स्कूल के प्रबंध निदेशक शिव गोविंद सिंह ने बच्चों को सावन के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम के सफल संचालन में नीलम चौहान, कुमकुम दुबे, आरती सिंह और किशन मिश्रा का विशेष योगदान रहा। पूरे आयोजन ने बच्चों में धार्मिक भावना और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता उत्पन्न की।

Read more