
मृतक संघ के तत्वावधान में 49 वां जीवित मृतक कलंकित दिवस मनाया गया
आजमगढ़ मृतक संघ के तत्वावधान में 49 वां जीवित मृतक कलंकित दिवस दिनांक 30 जुलाई 2025 बुधवार को घर पर अमिलो मुबारकपुर आजमगढ़ में मनाया गया | जमिनो, मकानों से पीड़ितों की आर्थिक, शारीरिक, मानसिक, शोषण, उत्पीड़न, अन्याय किया जा रहा है | सामाजिक न्याय मौलिक अधिकारों, मानव अधिकारों की रक्षा, संविधान व न्यायालय के सम्मान में अहिंसा पूर्वक विचारों की क्रांति अनोखे संघर्ष 1976 से जारी है | सरकारी विभागों के तहसीलों, चक्बंदियों के अभिलेखों में धोखाधड़ी अन्याय भ्रष्टाचार घूसखोरी से जीवित को मृत घोषित करने जमीनों मकानों को हड़प लिया जाता है | मुकदमों का तीन महीनो के अन्दर निस्तारण व विलम्ब करने बार बार तारीख देने के विरुद्ध क़ानूनी कार्यवाही किया जाय | समस्त राज्यों के जिलाधिकारीयों के कार्यालयों के सामने धरना स्थल बनाने शासन प्रशासन को समस्याओं से अवगत कराने की सुविधा जनता को जनहित में दिया जाय |
कार्यालयों, न्यायालयों में हडताल व बंदी की सूचना वादी प्रतिवादियों को एक हफ्ते पहले देकर आर्थिक शोषण हो रहा है | अधिकारियों कर्मचारियों की पेंशन की तरह पूर्व जनप्रतिनिधियों नेता मंत्रियों की सरकारी सुविधा पेंशन समाप्त किया जाय | जिन्दा मुर्दों धोखाधड़ी की सी.बी.आई. जांच और जीवित मृतक आयोग का गठन व लाल बिहारी मृतक दागी को 1976 के न्यायालय की फर्जी फाइल और 1994 की जिलाधिकारी के आदेश की सरकारी फाइल चोरी को उपलब्ध कराने 49 वर्षो का 27 करोड़ रूपये की क्षतिपूर्ति दिया जाय | सरकारी विद्यालाओं को बंद किया जा रहा है | और कम्पोजिट शराबखाना और कम्पोजिट विद्यालय चलाकर गरीबों, शोषितों, अल्पसंख्यकों, पिछड़ी जातियों के बच्चों को शिक्षा स्वास्थ्य से बंचित कर मानव अधिकारों का हनन किया जा रहा है |
भारत के सभी राज्यों में उद्योग फैक्टरी कल-कारखाना लगाकर शिक्षित बेरोजगारों छात्र-छात्राओं को पहले सरकारी नौकरी फिर चुनाव कराया जाय | जेल में बंदी सड़ रहे हैं परिवार वर्षों से मुकदमा लड़ रहे हैं | कुछ निर्दोष को बेल देकर सुधरने का अवसर दिया जाय | क्षेत्रीय अधिकारियों, कर्मचारियों की निष्क्रियता भ्रष्टाचार से गाँव, कस्बों, शहरों में जमीन, मकानों, रास्ता, पोखरा, पोखरी, बाहा, तालाब, चक, चकरोड, खेत, खलिहान, उसर, बंजर सरकारी जमीन भ्रष्टाचार आदि मुकदमों को लेकर झगडा फौजदारी हत्या अपराध की वृद्धि हो रही हैं | भ्रष्ट अधिकारियों को भी मुकदमों में पार्टी बनाने की जरुरत है | भारत चुनाव आयोग द्वारा मतदाताओं को मृत घोषित करने तथा विभिन्न प्रकार से मानव अधिकारों व मौलिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है | भ्रष्टाचारियों, घूसखोरों संविधान व राष्ट्र विरोधी न्याय का गला घोट रहे हैं |
नोट- जीवित मृतक स्तम्भ का शिलान्यास शांति एवं संघर्ष का सन्देश चिन्ह जन्मभूमि ग्राम खलीलाबाद में बनाया जा रहा है | (आज अन्याय मेरे साथ, कल अन्याय आप के साथ)
पत्रकारों की 9 सूत्री मांग को लेकर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने डीएम को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
सर्राफा व्यवसायियों ने दुकानों को रखा बंद, डीआईजी से लगाई गुहार
Share this content:

















Post Comment