मदरसा संचालक की मौत पर बवाल, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

दबिश के दौरान बिगड़ी हालत या पुलिसिया प्रताड़ना ? सैकड़ों ग्रामीणों ने थाने पर किया हंगामा

Breaking News

Breaking News :

आजमगढ़ – जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र में मदरसा संचालक की मौत के मामले ने एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने पर पहुंचकर हंगामा किया और सड़क जाम करने का प्रयास किया । जानकारी के अनुसार रौनापार थाना क्षेत्र के ग्राम रौनापार निवासी कलामुद्दीन, जो इस्लामिया मिफत्ताहुल उलूम नाम से मदरसा संचालित करते थे, पर पहले से दर्ज एक मुकदमे के सिलसिले में सोमवार को पुलिस द्वारा दबिश दी गई थी। परिजनों का आरोप है कि दबिश के दौरान पुलिसकर्मियों की कथित मारपीट और गाली-गलौज से उनकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

breaking news

Breaking News

परिजनों का आरोप: दौड़ाकर पीटा गया, मौके पर ही गिर पड़े

मृतक के पुत्र आमिश अहमद ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि विवेचक उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार चार पुलिसकर्मियों के साथ उनके नए मकान आराजी देवारा नैनीजोर नई बस्ती पहुंचे और उनके पिता को मां-बहन की गालियां देते हुए दौड़ाया। इसी दौरान वह गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आरोप है कि घटना के बाद पुलिसकर्मी मौके से चले गए । परिजनों का यह भी कहना है कि कलामुद्दीन पहले से ही हृदय रोग और टीवी से पीड़ित थे। इसके बावजूद उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। मृतक के पुत्र ने यह भी आरोप लगाया कि उप निरीक्षक द्वारा थाने पर बैठाकर कभी एक लाख तो कभी दो लाख रुपये की मांग की जाती थी और पैसा न देने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती थी।

थाने पर जुटे सैकड़ों ग्रामीण, सड़क जाम का प्रयास

घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण थाने पर पहुंच गए। हालात बिगड़ते देख आसपास के करीब आधा दर्जन थानों की पुलिस मौके पर बुलानी पड़ी। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क जाम करने की कोशिश की, हालांकि मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी अनिल वर्मा ने ग्रामीणों से वार्ता कर स्थिति को संभाला।

Breaking News
मदरसा संचालक की मौत के बाद रौनापार थाने पर जुटी भीड़

Breaking News

 

पुलिस का पक्ष: भागते समय बिगड़ी तबीयत

मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि सोमवार की सुबह पुलिस एक व्यक्ति को पकड़ने गई थी। पुलिस को देखकर वह व्यक्ति भागने लगा। भागने के दौरान उसकी सांस फूल गई और वह बैठ गया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर डॉक्टरों के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी में मृतक पूर्व से हृदय रोग से ग्रसित था। पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

BIG BREAKING NEWS : अमिताभ ठाकुर के आरोपों से सियासी और प्रशासनिक हलकों में हलचल

UP POLICE

1 thought on “मदरसा संचालक की मौत पर बवाल, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप”

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now