BREAKING NEWS : अपने नाम को उत्तर प्रदेश के ‘कल्याण’ से जोड़कर सार्थक करते रहे बाबू जी” – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

BREAKING NEWS : उत्तर प्रदेश की राजनीति में सुशासन, राष्ट्रवाद और दृढ़ निर्णयों की पहचान रहे पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल कल्याण सिंह की 94वीं जयंती पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ‘बाबू जी’ ने अपने नाम को उत्तर प्रदेश के ‘कल्याण’ के साथ जोड़कर जीवन भर सार्थक किया और उनका कार्यकाल प्रदेश में सुशासन, विकास तथा राष्ट्रवादी विचारधारा की मजबूत नींव के रूप में सदैव याद किया जाएगा ।

“सुशासन और राष्ट्रवाद के प्रतीक, बाबू जी”


कल्याण सिंह जी की 94वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा—


“बाबू जी का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित रहा।

breaking news

कल्याण सिंह की 94वीं जयंती पर सीएम योगी की श्रद्धांजलि, बोले– सुशासन और राष्ट्रवाद की मिसाल थे बाबू जी

BREAKING NEWS : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल कल्याण सिंह की 94वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ‘बाबू जी’ ने अपने नाम को उत्तर प्रदेश के ‘कल्याण’ के साथ जोड़कर जीवन भर सार्थक किया । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री थे। वर्ष 1991 में जब उन्होंने प्रदेश की कमान संभाली, तब उत्तर प्रदेश अव्यवस्था, अराजकता, गुंडागर्दी और आतंकवादी गतिविधियों से जूझ रहा था। गांवों, गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं तक शासन की योजनाएं नहीं पहुंच पा रही थीं। ऐसे कठिन समय में बाबू जी ने प्रदेश को सुशासन की दिशा दी । मुख्यमंत्री ने कहा कि कल्याण सिंह के कार्यकाल के कुछ ही महीनों में प्रदेशवासियों के मन में यह विश्वास सुदृढ़ हो गया था कि उत्तर प्रदेश अब सुशासन और विकास के नए सोपानों की ओर अग्रसर होगा। हालांकि, उन्हें अस्थिर करने के लिए लगातार साजिशें की गईं और अव्यवस्था फैलाने का प्रयास हुआ।

रामभक्ति के लिए सत्ता का बलिदान करने वाले नेता थे कल्याण सिंह: मुख्यमंत्री योगी

BREAKING NEWS : राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान बाबू जी ने रामभक्तों और संत समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए सत्ता का त्याग करने में भी संकोच नहीं किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार भले ही चली गई, लेकिन प्रभु श्रीराम के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन उन्होंने पूरी निष्ठा से किया। यही कारण है कि उनका कार्यकाल उत्तर प्रदेश में सुशासन, विकास और राष्ट्रवादी मिशन को आगे बढ़ाने के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा । मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कल्याण सिंह का जन्म एक किसान परिवार में हुआ था । उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पाठशाला में राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ा और आजीवन उसे अपने जीवन का मंत्र बनाए रखा। विधायक, मंत्री, सांसद, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के रूप में उनकी सेवाएं देश और प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत हैं । इस अवसर पर स्वर्गीय कल्याण सिंह के पुत्र एवं पूर्व सांसद राजवीर सिंह, भाजपा उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, सांसद सतीश गौतम, मुकेश राजपूत, कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद, राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। और पढ़ें ……..

MAGH MELA PRAYAGRAJ : माघ मेले में भक्ति, संस्कृति और संगीत की त्रिवेणी, कला संगम कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

UP POLICE

Education News : शिक्षा पर कब्ज़ा और मुक्ति की लड़ाई : सावित्रीबाई फुले की बाग़ी विरासत

#कल्याण_सिंह
#BabujI
#94वीं_जयंती
#श्रद्धांजलि
#सीएम_योगी
#YogiAdityanath
#सुशासन
#राष्ट्रवाद
#UPPolitics
#BJP
#Inspiration
#IndianPolitics

 

1 thought on “BREAKING NEWS : अपने नाम को उत्तर प्रदेश के ‘कल्याण’ से जोड़कर सार्थक करते रहे बाबू जी” – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ”

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now