Breaking News : कैलाश विजयवर्गीय के ‘घंटा’ बयान पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर किया प्रदर्शन

Breaking News : इंदौर में भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय के एक बयान ने सियासी हलचल तेज कर दी है । इसी बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में घंटा लेकर सड़कों पर उतर आए । प्रदर्शनकारियों ने भाजपा और सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी की और मांग की कि कैलाश विजयवर्गीय अपने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें ।

breaking news

गंदा पानी पीने से हुई मौतों के बीच बयान को बताया असंवेदनशील

इंदौर में भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय के एक बयान को लेकर राजनीतिक विवाद गहराता जा रहा है। दरअसल, एक पत्रकार द्वारा इंदौर में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर सवाल पूछे जाने पर कैलाश विजयवर्गीय ने जवाब में कहा कि “यहाँ कुछ घंटा है।” पत्रकार ने विरोध दर्ज करते हुआ मर्यादित भाषा का प्रयोग कराने को कहा । उनके इस बयान के बाद कांग्रेस पार्टी ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है । कांग्रेस का आरोप है कि जिस शहर में गंदे पानी के कारण लोगों की मौत तक हो चुकी है, वहाँ इस तरह की भाषा और “घंटा” शब्द का प्रयोग करना न केवल असंवेदनशील है बल्कि पीड़ित परिवारों का अपमान भी है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह बयान जनता के दुख-दर्द को हल्के में लेने जैसा है । इसी के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने हाथों में घंटा लेकर सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और भाजपा नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की और मांग की कि कैलाश विजयवर्गीय अपने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें ।

अव्यवस्थाओं पर सवाल पूछे तो मिला ‘घंटा’ जवाब, इंदौर में सियासी तूफान

कांग्रेस का कहना है कि इंदौर में पानी, सफाई और मूलभूत सुविधाओं की गंभीर समस्याएं हैं, जिन पर सरकार को जवाब देना चाहिए, न कि अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए। वहीं, इस पूरे मामले पर सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है। और पढ़ें ……

UP POLICE

RO Plant

Azamgarh breaking news : लिखित शिकायत का असर: 24 घंटे में चमका श्मशान घाट, अब नशेड़ियों पर लगाम की मांग

Azamgarh Braking News : 24 घंटे में हत्या की गुत्थी सुलझी, अखिलेश सोनकर हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में घायल

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now