बीड़ी मजदूरों के अगुवा कामरेड कतवारू राम गोड की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा: आजमगढ़ में बीड़ी मजदूरों के नेता कामरेड कतवारू राम गोड की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, शिवमोहन शिल्पकार ने दी श्रद्धांजलि, गरीबों को वितरित किए चित्र और कमल।
आजमगढ़ में बीड़ी मजदूरों के अगुवा स्व. कामरेड कतवारू राम गोड की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित। सामाजिक संघर्षों को किया गया नमन
आज आज़मगढ़ शहर के तकिया स्थित चकला मोहल्ले में गरीबों, वंचितों और शोषितों की आवाज बुलंद करने वाले बीड़ी मजदूर आंदोलन के प्रखर नेता स्वर्गीय कामरेड कतवारू राम गोड की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश संयोजक शिवमोहन शिल्पकार ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें संघर्षों का सच्चा अगुवा बताया। उन्होंने कहा कि कामरेड कतवारू राम गोड सामाजिक न्याय और श्रमिक अधिकारों के लिए जीवन भर संघर्षरत रहे और जनपद के नायक के रूप में सदैव याद किए जाते रहेंगे। शिल्पकार ने कहा कि उन्हें बड़े नेताओं चंद्रजीत यादव और रामनरेश यादव का भी स्नेह और मार्गदर्शन प्राप्त था। अपने अथक प्रयासों से उन्होंने शहर के ऑफिसगंज मोहल्ले में ठेला व गुमटी लगाने वाले गरीब दुकानदारों के लिए पक्की दुकानों का निर्माण करवाया, जो तत्कालीन नगर पालिका परिषद अध्यक्ष स्वर्गीय गिरीशचंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में संभव हो सका।उन्होंने बताया कि कामरेड कतवारू राम गोड का जन्म 5 सितंबर 1930 को हुआ था तथा उन्होंने 12 जनवरी 2009 को अंतिम सांस ली। उनका जीवन संघर्ष, ईमानदारी और सामाजिक न्याय की मिसाल बनकर आज भी लोगों को प्रेरित करता है।
कार्यक्रम के दौरान उनके पुत्र कैलाश गोड को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही श्री भगवान विश्वकर्मा और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र भेंट किए गए। मौके पर उपस्थित गरीब एवं वंचित वर्ग के लोगों को 101 कमल वितरित किए गए तथा भगवान विश्वकर्मा एवं डॉ. अंबेडकर के चित्र भी प्रदान किए गए।
इस अवसर पर शिवमोहन शिल्पकार ने सभी से प्रेम और स्नेह के साथ 2027 सदर विधानसभा चुनाव में विजय प्राप्त करने का आशीर्वाद भी मांगा।
कार्यक्रम में संतोष ठठेरा, कन्हैया सोनकर, सुनीता विश्वकर्मा, कांति देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कैलाश गोड ने की तथा संचालन कवि एवं शायर चिरैयाकोट ने किया।
#Azamgarh #कतवारूरामगोड #श्रद्धांजलि #BidiWorkers #SocialJustice#AzamgarhNews #Tribute #श्रमिकनेता #SocialStruggle
संघर्षों का नाम – कामरेड कतवारू राम गोड
आजमगढ़ में पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
#Legend #Azamgarh #BidiWorkers #Respect
#आजमगढ़
#Azamgarh
#कतवारूरामगोड
#कामरेडकतवारूरामगोड
#पुण्यतिथि
#श्रद्धांजलिसभा
#बीड़ीमजदूर
#श्रमिकनेता
#गरीबोंकीआवाज
#सामाजिकसंघर्ष
#सामाजिकन्याय
#उत्तरप्रदेशसमाचार
#AzamgarhNews
#UPNews
#HindiNews
#LocalNews
#Tribute
#SocialJustice